गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया समेत कई जिलों में बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया समेत कई जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट भी जारी किया गया हैं। इन जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और बलिया में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इन जिलों में कुछ स्थान पर गरज के साथ बारिश हो सकती हैं। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती हैं। 

वहीं लखनऊ समेत प्रदेश भर के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने के साथ पारा बढ़ने का अनुमान लगाया गया हैं। कुछ जिलों में बादलों का आना-जाना जारी रहेगा। बता दें की अभी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना दिखाई नहीं दे रही हैं। 

हालांकि बुधवार यानि की सात सितंबर से दोबारा बादलों की आवाजाही के साथ उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ अच्छी बारिश भी हो सकती हैं। फिलहाल लोगों को मूसलाधार बारिश के लिए इंतजार करना होगा।

0 comments:

Post a Comment