पटना, पूर्णिया, भागलपुर समेत सभी जिलों में दो चरणों में होगा निगम चुनाव

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, पूर्णिया भागलपुर समेत सभी जिलों में दो चरणों में में निगम चुनाव कराये जाएंगे। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही साथ अधिकारियों को सभी प्रकार की तैयारी पूरी करने को कहा हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में नगर पालिका चुनावों के लिए 10 और 20 अक्टूबर को दो चरणों में मतदान हो सकता है। हालांकि अभी तक आयोग की ओर से किसी तरह का अधिसूचना जारी नहीं किया गया हैं। लेकिन सभी जिलों को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। 

आयोग ने सभी जिलों के अधिकारियों को कहा है की पहले चरण के मतदान के लिए 8 अक्टूबर तक बैलेट यूनिट में मतपत्र लगाकर उसे तैयार कर लें। वहीं दूसरे चरण के मतदान के लिए 18 अक्टूबर तक बैलेट यूनिट मतपत्र के साथ तैयार करें।

आपको बता दें की राज्य निर्वाचन आयोग राज्य की 224 नगरपालिकाओं के 4874 वार्डो में मतदान कराने को लेकर सभी जिलों से सुरक्षा बलों की उपलब्धता की रिपोर्ट मांगी हैं। साथ ही साथ जिला स्तर पर निर्वाचन करानेवाले पदाधिकारियों के नाम तथा मतदाता सूची की छपाई जल्द से जल्द पूरी करने को कहा हैं।

0 comments:

Post a Comment