खबर के अनुसार अमृतसर व पटना शहरों के बीच सुपर-फास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 18 से 28 अक्टूबर तक तीन-तीन दिन के लिए दोनों शहरों के बीच होगा। यात्रीगण IRCTC की वेबसाइट पर टिकट बुक कर सकेंगे।
अमृतसर-पटना के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन संख्या 04076 : यह स्पेशल ट्रेन 18, 22 और 26 अक्टूबर को दोपहर 2.50 बजे अमृतसर से रवाना होगी और यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 3.45 बजे पटना पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04075 : यह स्पेशल ट्रेन 19, 23 और 27 अक्टूबर को पटना से 5.45 बजे रवाना होगी और अमृतसर अगले दिन शम 6 बजे पहुंचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज।
यह पूजा स्पेशल ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, सरहिंद, अंबाला कैंट, पानीपत, दिल्ली, चिपयाना बुजुर्ग, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, वारानसी, दीन दयाल उपाध्याय, दानापुर रेलवे स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी।

0 comments:
Post a Comment