खबर के अनुसार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है की सरकारी स्कूलों के छात्रों को साइकिल, स्कूल ड्रेस, स्कॉलरशिप समेत सभी योजनाओं का लाभ लेने की 75 फीसदी हाजिरी अनिवार्य होगी।
आपको बता दें की अगर किसी छात्र को साइकिल, स्कूल ड्रेस, स्कॉलरशिप आदि का लाभ लेना हैं तो उसे स्कूल में आकर पढ़ाई करना होगा। दरअसल नीतीश सरकार के द्वारा कोरोना काल में छात्रों के अटेंडेंस के नियम में छूट दी गई थी। लेकिन अब 75 प्रतिशत हजारी अनिवार्य कर दिया गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने शैक्षिक सत्र 2022-23 से ही साइकिल, स्कूल ड्रेस, स्कॉलरशिप आदि योजनाओं का लाभ लेने के लिए स्कॉलरशिप को अनिवार्य कर दिया हैं। इसको लेकर सभी जिलों के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये गए हैं।

0 comments:
Post a Comment