खबर के अनुसार बारिश नहीं होने के कारण बांका में अबतक धान की 25 फीसदी ही रोपनी हुई हैं और ज्यादातर किसानों के खेत परित हैं। इसी को देखने हुए कृषि विभाग ने किसानों को मुफ्त में कुलथी का बीज देने का फैसला किया हैं।
जिले के किसान प्रखंड कृषि कार्यालय से बीज ले सकते हैं और अपने खेत में इसे लगा सकते हैं। आपको बता दें की कुलथी महज 60 दिनों में ही तैयार हो जाता है। इससे किसानों को धान की फसल का भरपाई हो जायेगा और ज्यादा आर्थिक नुकसान भी नहीं होगा।
आपको बता दें की अगर किसान अभी कुलथी की बुआई करते हैं अक्टूबर के आखिर तक या नवंबर के प्रथम सप्ताह में फसल तैयार हो जाएगा और किसानों को इससे अच्छी आमदनी भी होगा। इसलिए किसान अपने खेत में इसे लगा सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment