खबर के अनुसार पटना में छापेमारी के दौरान 136 लोगों को गिरफ्तार किया गया, इनमें 102 शराब बेचने वाले और 34 पीने वाले को पकड़ा गया। वहीं गया में छापेमारी के दौरान 102 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमे 80 शराब पीने वाले और 22 शराब बेचने वाले हैं।
आपको बता दें की बिहार में शराब पीना और बेचना दोनों गैरक़ानूनी हैं। इसे रोकने के लिए राज्य में सख्त कानून बनाने गए हैं। लेकिन फिर भी बिहार में शराब का अवैध कारोबार हो रहा हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मद्यनिषेध उत्पाद विभाग द्वारा 18 जिलों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।
किस जिले में कितने लोगों को किया गया गिफ्तार।
पटना में 136 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
नालंदा में 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
समस्तीपुर में 96 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
सीतामढ़ी में 67 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गया में 102 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
रोहतास में 74 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
भोजपुर में 103 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
दरभंगा में 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
अररिया में 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
कटिहार में 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
बांका में 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
जहानाबाद में 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
वैशाली में 75 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
सारण में 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पूर्वी चंपारण में 107 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

0 comments:
Post a Comment