देवरिया, गोंडा, महराजगंज समेत इन जिलों में नशे का कारोबार सबसे ज्‍यादा

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए योगी सरकार बड़े पैमाने पर राज्यभर में अभियान चला रही हैं तथा नशा का अवैध कारोबार करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार गोरखपुर जोन के देवरिया में नशे का कारोबार सबसे ज्यादा हो रहा हैं। वहीं देवरिया के बाद दूसरे नंबर पर गोंडा जिले का नाम हैं जहां नशे का कारोबार सबसे ज्यादा फल-फूल रहा हैं। वहीं तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में महराजगंज जिले का नाम हैं।

आपको बता दें की यूपी पुलिस ने साल 2022 में देवरिया में 1601 धंधेबाजों पर कार्रवाई की हैं। वहीं गोंडा में 1201 तो महराजगंज में 1119 अवैध शराब के मामले में केस दर्ज किये गए हैं। वहीं नशे का कारोबार करने वाले लोगों की संपत्ति जप्त की जा रही हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस अवैध शराब, स्मैक, ड्रग्स, हुक्काबार के खिलाफ विशेष अभियान के तहत सख्त कार्रवाई कर रही हैं। स्मैक/ड्रग्स में के मामले में बहराइच पहले नंबर पर हैं। जबकि दूसरे पर गोंडा तीसरे पर बस्ती और चौथे पर गोरखपुर जिले हैं। वहीं बाराबंकी जिले में भी स्मैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment