जमशेदपुर : टाटा स्टील में मैट्रिक पास के लिए वैकेंसी, करें अप्लाई

जमशेदपुर न्यूज : टाटा स्टील में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार टाटा स्टील में मैट्रिक पास युवाओं के लिए वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप जारी नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : टाटा स्टील में ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैट्रिक पास युवा इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकता हैं और आवेदन कर सकता हैं।

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का जन्म 01 जुलाई 2002 और 01 जनवरी-2007 के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और चिकित्सीय जांच के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 1 सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

ऐसे करें अप्लाई : आप वेबसाइट https://www.tatasteel.com/careers/ पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन करें। 

नौकरी करने का स्थान : जमशेदपुर, झारखंड।

0 comments:

Post a Comment