यूपी में 12 IAS का ट्रांसफर, हापुड़, चंदौली और झांसी के DM बदले

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में 12 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया हैं। वहीं यूपी के संतकबीर नगर, हापुड़, चंदौली और झांसी के डीएम बदल दिए गए हैं।

खबर के अनुसार मंगलवार को योगी सरकार ने प्रदेश में बड़े स्तर पर आईएएस अफसरों का तबादला किया हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं ताकि इसके बारे में सभी लोगों को सही जानकारी मिल सके।

यूपी में 12 IAS का ट्रांसफर, हापुड़, चंदौली और झांसी के DM बदले?

प्रेरणा शर्मा को हापुड़ का डीएम बनाया गया हैं। 

निखिल टीकाराम को चंदौली का डीएम बनाया गया है। 

ईशू रस्तोगी को झांसी का डीएम बनाया गया हैं।  

मेधा रूपम को एसीईओ ग्रेटर नोएडा बनाया गया है। 

अनिल डिंगरा को जल निगम का एमडी बनाया गया है। 

सैमुअलपी को एमडी केस्को कानपुर तैनात किया गया है।

लीना जौहरी को प्रमुख सचिव स्टांप रजिस्ट्रेशन बनाया गया हैं। 

अनिल कुमार को प्रमुख सचिव श्रम सेवायोजन में तैनाती दी गई है। 

हेमंत राव को ACS पिछड़ा वर्ग और समाज कल्याण आयुक्त में तैनात किया गया है। 

मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर डॉ. अनिल कुमार को निदेशक सूडा में तैनाती दी गई है।

रजनीश गुप्ता को प्रमुख सचिव राजनीतिक पेंशन और अजय चौहान को PWD में तैनाती दी गई है। 

हेमंत राव को सचिवालय प्रशासन से हटाकर के. रविंद्र नायक को सचिवालय प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

0 comments:

Post a Comment