एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में कैंसर के इलाज के लिए कई सारे संस्थान मौजूद हैं। कुछ संस्थानों में कैंसर का इलाज भी मुफ्त किया जाता हैं। अगर किसी व्यक्ति को कैंसर की समस्या होती हैं तो वो इन अस्पतालों में जा कर अपना इलाज करा सकते हैं।
वहीं गुजरात के अहमदाबाद और महाराष्ट्र के मुंबई में भी कुछ ऐसे अस्पताल मौजूद हैं जो कैंसर का इलाज फ्री करते हैं। इन अस्पतालों में मरीजों को कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इन अस्पतालों में कई तरह की आधुनिक टेक्नोलॉजी इलाज के लिए मौजूद हैं।
अहमदाबाद और मुंबई के इस अस्पताल में कैंसर का फ्री इलाज ?
टाटा मेमोरियल अस्पताल : मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल कैंसर के इलाज के लिए सबसे अच्छा अस्पताल माना जाता हैं। इस अस्पताल में 70 प्रतिशत मरीजों का फ्री में इलाज किया जाता हैं। इस अस्पताल में कीमोथेरेपी और रेडियोलॉजी समेत कई तरह की आधुनिक सुविधा भी मौजूद हैं। जिसकी मदद से कैंसर को ठीक जा किया जाता हैं।
गुजरात कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट : अहमदाबाद में स्थित इस अस्पताल को एमपी शाह कैंसर अस्पताल कहा जाता हैं। यह अस्पताल गुजरात कैंसर सोसायटी और गुजरात सरकार की फंडिंग से चलती हैं। यह अस्पताल मरीजों को आधुनिक कैंसर की सुविधाएं मुफ्त में प्रदान करती हैं। काफी कम खर्च पर लोग यहां कैंसर का इलाज करा सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment