सावधान ! गोरखपुर में कोरोना के 105 एक्टिव केस

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर गोरखपुर में कोरोना के 17 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे यहां कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 105 हो गई हैं। इस तरह से गोरखपुर के अलग-अलग इलाकों में कोरोना का फैलाव हो रहा हैं। 

आपको बता दें की  शनिवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुई कोरोना की जांच में 17 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें एक 10 साल का बच्चा समेत दो किशोर और एक बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं, जो कोरोना से संक्रमित मिले हैं।

गोरखपुर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों से मास्क लगाने की अपील की जा रही हैं। साथ ही साथ लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिले में कोरोना के होते फैलाव को जल्द से जल्द रोका जा सकें।

0 comments:

Post a Comment