खबर के अनुसार प्रयागराज, आगरा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा और रायबरेली में बारिश की संभावना जताई गई हैं। इन जिलों में कुछ स्थान पर वज्रपात होने के भी आसार हैं।
बता दें की मौसम विभाग ने कहा है की अगले 5 दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कई जिलों में आंधी-बारिश होने की संभावना हैं। इससे यहां के तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट होगी और गर्मी से राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने के बाद तेज ठंडी हवा चल रही है। कुछ स्थानों पर बारिश होने की भी संभावना हैं। अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इसी तरह के मौसम रहने के आसार नजर आ रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment