खबर के अनुसार मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर शेखपुरा रहा, जहां का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। जबकि राजधानी पटना में भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आस-पास रिकॉर्ड किया गया हैं।
बता दें की राज्य में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के कारण आज प्रदेश के 20 जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही साथ लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई हैं। बिना किसी काम के आप घर से बाहर निकलने की कोशिश ना करें।
बिहार के पटना-नालंदा-बांका समेत 25 जिलों का पारा 40 डिग्री के पार?
शेखपुरा का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री,
पटना का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री, गया 43.3 डिग्री और नवादा 43.3 डिग्री,
पूर्णिया का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री, पश्चिमी चंपारण 42.8 डिग्री और सारण 40.1 डिग्री,
वैशाली का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री, औरंगाबाद 42.2 डिग्री, खगड़िया और बांका 43.2 डिग्री,
दरभंगा का अधिकतम तापमान 41 डिग्री, सुपौल 41.6 डिग्री, अररिया 40.2 डिग्री और भागलपुर 42.5 डिग्री,
रोहतास का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री, पूर्वी चंपारण 41.8 डिग्री, जमुई 41.2 डिग्री और भोजपुर 42.8 डिग्री,
कटिहार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री, नालंदा 42.9 डिग्री, भागलपुर 42.7 डिग्री, सिवान 42.4 डिग्री, समस्तीपुर और सहरसा 40.7 डिग्री।

0 comments:
Post a Comment