अहमदाबाद : गुजरात यूनिवर्सिटी में 4 मई से शुरू होंगे यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन

अहमदाबाद : अगर आप गुजरात यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए 4 मई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार गुजरात विश्वविद्यालय (जीयू) में  शैक्षणिक वर्ष 2023-24 की प्रवेश प्रक्रिया के लिए एजेंसी तय करने के विशेष एजेंडे को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में जीआईपीएल को ठेका देने का निर्णय किया गया हैं।

बता दें की जीआईपीएल गत वर्ष की तरह इस साल भी स्नातक-स्नातकोत्तर (यूजी-पीजी) पाठ्यक्रमों की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करेगी और छात्रों को गुजरात यूनिवर्सिटी में प्रवेश दिलाएगी। इसके लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

गुजरात यूनिवर्सिटी में पंजीकरण की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। साथ ही साथ गुजरात यूनिवर्सिटी के यूजी-पीजी आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस, लॉ, बीएड आदि विषय में नामांकन किये जाएंगे। 

0 comments:

Post a Comment