खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर लखनऊ में 167 पॉजिटिव केस मिले हैं। जिससे यहां एक्टिव केस बढ़कर 1036 हो गया हैं। वही गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा में 142 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 732 हो गई हैं।
वहीं गाजियाबाद में कोरोना के 117 नए मरीज मिले हैं, जिससे यहां एक्टिव केस 436 हो गए हैं। मेरठ में 28 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिससे एक्टिव केस मरीजों की संख्या बढ़कर 179 पहुंच गई हैं। वहीं वाराणसी में 24 पॉजिटिव केस मिले हैं यहां एक्टिव केस 123 हो गया हैं।
कानपुर नगर में कोरोना के 32 पॉजिटिव केस मिले हैं, इससे एक्टिव मरीजों की संख्या 118 हो गई हैं। प्रयागराज में 23 नए मरीज मिले हैं और यहां एक्टिव केस 83 हो गया हैं। वही रायबरेली में 15 पॉजिटिव केस मिले हैं जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 85 हो गई हैं। आगरा में 22 पॉजिटिव केस मिले और एक्टिव मरीजों की संख्या 65 हो गई हैं।

0 comments:
Post a Comment