खबर के अनुसार आज यानि की 24 अप्रैल से दोपहर तीन बजे के बाद पीजी डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आप लखनऊ यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकेंगे।
आपको बता दें की लखनऊ यूनिवर्सिटी अलग-अलग विभागों में 45 तरह के कोर्स संचालित करेगी। आप यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर इन कोर्सों की जानकारी ले सकते हैं और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की तिथि : 24 अप्रैल से 30 जून 2023 तक।
आवेदन करने के लिए शुल्क : सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 1000 रुपया, जबकि एसी, एसटी और दिव्यांग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपया निर्धारित किया गया हैं।
ऐसे करें आवेदन : आप लखनऊ यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.lkouniv.ac.in/ पर जा कर कोर्स के बारे में जानकारी लें और आवेदन करें।

0 comments:
Post a Comment