खबर के अनुसार चंडीगढ़-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ से 27 अप्रैल से 29 जून 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। जबकि गोरखपुर-चंडीगढ़ समर स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 28 अप्रैल से 30 जून 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी।
बता दें की CPRO पंकज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है की इस ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई हैं। अगर आप सफर करना चाहते हैं तो टिकट बुक कर सकते हैं। इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड नियमों का पालन करना होगा।
लखनऊ-बरेली होते हुए चलेगी चंडीगढ़-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन नंबर 04518: चंडीगढ़-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ से 23.15 बजे खुलेगी और अम्बाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोण्डा, बस्ती होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04517: गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ से 22.05 बजे खुलेगी और बस्ती, गोण्डा, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अम्बाला कैंट होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।

0 comments:
Post a Comment