खबर के अनुसार सूरत के वड़ोद में अक्षया तृतीया के मौके पर इस गुरुकुल का शिलान्यास किया गया हैं। करीब 125 करोड़ रुपये की लगात से इस गुरुकुल का निर्माण होगा। इस कन्या गुरुकुल में पिता को खोने वाली बेटियों को प्रवेश मिलेगा।
बता दें की अनाथ बेटियों को यहां नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा, ताकि इन लड़कियों को पढ़ाई करने में किसी तरह की कोई बाधा ना हो। इस गुरुकुल में प्राइवेट स्कूलों जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। बेटियों को वर्ल्ड क्लास शिक्षा मुहैया कराया जायेगा।
इतना ही नहीं इन कन्या गुरुकुल में रोबोटिक्स और एस्ट्रोनॉमी की भी पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए इस गुरुकुल में लैब स्थापित की जाएंगी। साथ ही साथ इस गुरुकुल में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा होगी और लड़कियों को रहने के लिए हॉस्टल की भी सुविधा मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment