बता दें की यह ट्रेन गुजरात के वलसाड से बिहार के दानापुर के बीच चलेगी। यह ट्रेन सूरत-,वडोदरा से भी गुजरेगी। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के इटावा और कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन से भी जाएगी। आप इसका शेड्यूल चेक कर यात्रा कर सकते हैं।
ट्रेन संख्या 09025 : वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन 24 अप्रैल से 3 जुलाई, 2023 तक यह ट्रेन वलसाड से हर सोमवार 8.40 बजे खुलेगी और अगले दिन 12.00 बजे दानापुर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 09026 : दानापुर-वलसाड स्पेशल 25 अप्रैल से 4 जुलाई, 2023 तक यह ट्रेन दानापुर से प्रत्येक मंगलवार 14.30 बजे खुलेगी और अगले दिन 21.30 बजे वलसाड पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रुकेगी ये ट्रेन।
यह ट्रेन आते और जाते समय बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबस, फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल और फतेहपुर स्टेशन पर रुकते हुए चलेगी।

0 comments:
Post a Comment