अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का ठहराव।
यह ट्रेन का दोनों दिशाओं में नड़ियाद, छायापुरी, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा व दानापुर स्टेशनों पर रूकेगी।
इस स्पेशल ट्रेन का टाइमटेबल।
गाड़ी संख्या 09417 : अहमदाबाद–पटना साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 01 मई से 26 जून तक अहमदाबाद से हर सोमवार सुबह 9:10 बजे चलकर मंगलवार रात 9:05 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09418 : पटना–अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 02 मई से 27 जून तक पटना से हर मंगलवार रात 11:45 बजे चलकर गुरुवार सुबह 11:20 बजे अहमदाबाद स्टेशन पहुंचेगी।

0 comments:
Post a Comment