खबर के अनुसार आईआईटी में जेईई एग्जाम या फिर गेट परीक्षा के आधार पर छात्रों को एडमिशन मिलता हैं। लेकिन आईआईटी कानपुर आठ ईमास्टर प्रोग्राम लेकर आया है। जिसके लिए आपको गेट पास करने की कोई जरूरत नहीं हैं।
बता दें की ये मास्टर डिग्री प्रोग्राम पूरी तरह से फ्लेक्सिबल है और इस कोर्स को पूरा करने में एक से तीन साल का वक्त लगेगा। जुलाई 2023 बैच में एडमिशन के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 12 मई 2023 तक निर्धारित किया गया हैं।
इस ई-मास्टर डिग्री प्रोग्राम के तहत स्टूडेंट्स को आईआईटी कानपुर की वर्ल्ड-क्लास फैकल्टी और रिसर्च से पढ़ने का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट emasters.iitk.ac.in पर जाकर इसके बारे में जानकारी लें और आवेदन करें।

0 comments:
Post a Comment