खबर के अनुसार आईआईटी पटना का एकेडमिक सेक्शन छात्रों को 3 महीने का इंटर्नशिप प्रोग्राम ऑफर कर रही हैं। इसके तहत छात्रों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट प्लेटफार्म पर टेक्निकल और एडमिंस्ट्रेटिव टीम के काम करने का मौका मिलेगा।
इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में शामिल होने के लिए इंजीनियरिंग स्ट्रीम से 2nd, 3rd और 4th ईयर के छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक निर्धारित किया गया हैं। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
बता दें की इंटर्नशिप प्रोग्राम के 3 महीने खत्म होने के बाद आईआईटी पटना के द्वारा सभी छात्रों को इंटर्नशिप सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप आईआईटी पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

0 comments:
Post a Comment