बता दें की तेल कंपनियों के द्वारा एक मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। वहीं एक अप्रैल को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 92 रुपये तक की कटौती की गई थी। हालांकि इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
खबर के अनुसार अब एक मई को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जायेगा। हालांकि जानकार बताते हैं की अभी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह के बदलाव होने की उम्मीद नहीं हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में वृद्धि हो सकती हैं।
गांधीनगर, राजकोट, सूरत, वडोदरा में LPG सिलेंडर के नए रेट, जानिए?
सूरत में घरेलू LPG सिलेंडर का रेट : ₹ 1,108.50 /14.2 KG
गांधीनगर में घरेलू LPG सिलेंडर का रेट : ₹ 1,110.50 /14.2 KG
राजकोट में घरेलू LPG सिलेंडर का रेट : ₹ 1,108.00 /14.2 KG
वडोदरा में घरेलू LPG सिलेंडर का रेट : ₹ 1,109.00 /14.2 KG
अहमदाबाद में घरेलू LPG सिलेंडर का रेट : ₹ 1,110.00 /14.2 KG

0 comments:
Post a Comment