पटना, पूर्णिया, भागलपुर समेत 10 जिलों में हीट वेव का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, पूर्णिया, भागलपुर समेत 10 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया हैं। इन जिलों में रहने वाले लोगों को आज तेज लू का सामना करना पड़ सकता हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के पटना, पूर्णिया, भागलपुर, बक्सर, शेखपुरा, नवादा, जमुई, बांका, खगड़िया, अररिया जिले में तापमान 41 से 43 डिग्री के आस-पास रहेगा। इसलिए इन जिलों में रहने वाले लोग आज लू से सावधान रहें। 

हालांकि 13 मई के बाद राज्य के कई जिलों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और आसमान में बादलों का आना-जाना शुरू होगा। 14 मई से बिहार के सभी जिलों में चलने वाली हवा में नमी होगी। जिसके कारण तापमान में गिरावट आएगी। 

आपको बता दें की बंगाल की खाड़ी में उठा साइक्लोन मोचा का असर बंगाल, झारखंड के साथ-साथ बिहार के कुछ हिस्सों में भी हो सकता है। इससे बिहार के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment