मौसम विभाग के अनुसार एक टर्फ रेखा पश्चिमी बिहार से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। जिसके कारण बिहार के पूर्वी पश्चिम चंपारण, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर सहित 11 जिलों में बारिश हो सकती हैं और लोगों को तेज हवाओं का भी सामना करना पड़ सकता हैं।
बता दें की इन जिलों में कुछ स्थान पर आसमानी बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान घर से निकलने से बचें तथा बारिश के समय पेड़-पौधें से दूरी बनाकर रखें। क्यों की वज्रपात से नुकसान हो सकता हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राज्य के 11 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना हैं। जबकि 27 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। बिहार में अभी दिन और रात का तापमान पूरे प्रदेश में स्थिर रहेगा और लोगों को ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होगी।

0 comments:
Post a Comment