बृहस्पतिवार को करें ये उपाय, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

धर्म डेस्क: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु का दिन होता हैं। इस दिन लोग भगवान विष्णु की पूजा आराधना करते हैं। ऐसी मान्यता हैं की बृहस्पतिवार के दिन विष्णु जी की आरधना करने से जीवन में खुशहाली आती हैं। साथ ही साथ इससे तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।

बृहस्पतिवार को करें ये उपाय, खुलेंगे तरक्की के रास्ते?

1 .बृहस्पतिवार के दिन सुबह के समय स्नान करने के बाद पीले रंग का वस्त्र धारण करें और व्रत रखें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। 

2 .बृहस्पतिवार के दिन स्नान के बाद  ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ का जाप करने से धन-संपदा में तरक्की होती है और जीवन में खुशहाली आती हैं। 

3 .हर गुरुवार पूजा के बाद अपनी कलाई में या गर्दन पर हल्दी का छोटा सा टीका लगा लें। इससे धन लाभ होगा और जीवन में समृद्धि आएगी। 

4 .बृहस्पतिवार के दिन नहाते वक्त “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप जरूर करें, इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आएगी।

5 .बृहस्पतिवार के दिन ब्राह्मणों को पीले रंग की वस्तुएं जैसे- चने की दाल, फल आदि दान करें। इससे जीवन में तरक्की आएगी।

0 comments:

Post a Comment