राजकोट : गुजरात के सौराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट

राजकोट : गुजरात के सौराष्ट्र जिले में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के सौराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। इन जिलों में गरज के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना हैं। 

खबर के अनुसार सौराष्ट्र के वलसाड और अमरेली जिले में सोमवार को भारी बारिश हुई हैं। इससे लोगों को तो गर्मी से राहत मिली हैं। लेकिन किसानों के फसलों को काफी नुकसान उठाना पड़ा हैं। अगले दो दिनों तक राज्य में मौसम की ऐसी स्थिति बनी रहेगी।

बता दें की रविवार को राजकोट समेत आसपास के जिलों में भी काफी बारिश हुई हैं। सौराष्ट्र के गोंडल, मोरबी और ध्रोल में डेढ़ इंच तक बारिश दर्ज की गई हैं। जबकि जामकंडोरना, जामनगर, कोटडा संगणी और मांगरोल में भी काफी बारिश हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गुजरात में पश्चिम विझोव सक्रिय हैं। जिसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना हैं। वहीं सौराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। कुछ स्थान पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment