अहमदाबाद से यूपी-बिहार के लिए समर स्पेशल ट्रेन, देखें टाइमटेबल

न्यूज डेस्क:  गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद से यूपी-बिहार के लिए दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

ट्रेन नंबर 09413/09414 : अहमदाबाद-समस्तीपुर-अहमदाबाद समर स्पेशल ट्रेन 27 जून तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को अहमदाबाद से 16.35 बजे खुलेगी और यूपी-बिहार के विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी। आप अपनी सुविधा के अनुसार टिकट बुक करें। 

ट्रेन नंबर 09421/09422 : अहमदाबाद- दरभंगा- अहमदाबाद समर स्पेशल ट्रेन 26 जून तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से 16.10 बजे खुलकर यूपी-बिहार के विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी। आप फटाफट टिकट बुक करें। 

ऐसे करें टिकट बुक : अगर आप अहमदाबाद से यूपी बिहार जाना चाहते हैं तो आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://www.irctc.co.in/nget/ पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक करें और फटाफट टिकट को बुक करें। 

0 comments:

Post a Comment