अहमदाबाद : गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का यात्रियों को तोहफा

अहमदाबाद : गर्मी की छुट्टियों में रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने अहमदाबाद से दरभंगा एवं समस्तीपुर के लिए एक-एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। वहीं मुंबई से बरौनी के लिए भी एक समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा की हैं। 

खबर के अनुसार इस ट्रेन का परिचालन 9 मई से शुरू हो जायेगा। इसके लिए ट्रेन का टाइमटेबल जारी कर दिया गया हैं। आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक करें और फिर ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक करें। 

गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का यात्रियों को तोहफा?

ट्रेन नंबर 09413 : अहमदाबाद-समस्तीपुर समर स्पेशल 09 मई 2023 से 27 जून 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को अहमदाबाद से 16.35 बजे खुलेगी। 

ट्रेन नंबर 09414 : समस्तीपुर-अहमदाबाद समर स्पेशल 11 मई 2023 से 29 जून 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को समस्तीपुर से 05.00 बजे खुलेगी।

ट्रेन नंबर 09421 : अहमदाबाद-दरभंगा समर स्पेशल 08 मई 2023 से 26 जून 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से 16.10 बजे खुलेगी। 

ट्रेन नंबर 09422 : दरभंगा-अहमदाबाद समर स्पेशल 10 मई 2023 से 28 जून 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को दरभंगा से 05.30 बजे खुलेगी।

ट्रेन नंबर 09061 : मुंबई सेंट्रल-बरौनी समर स्पेशल 09 मई 2023 से 04 जुलाई 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को मुंबई सेंट्रल से 11.00 बजे खुलेगी। 

ट्रेन नंबर 09062 : बरौनी-मुंबई सेंट्रल समर स्पेशल 12 मई 2023 से 07 जुलाई 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को बरौनी से 22.30 बजे खुलेगी।

0 comments:

Post a Comment