खबर के अनुसार लखनऊ से गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेन के चार घंटे से भी कम समय में 270 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर लेगी। इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन होने से लोगों का आवागवन सुगम और आसान हो जायेगा।
बता दें की उत्तर-पूर्व रेलवे के लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) महेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया है की 'गोरखपुर और लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव प्रारंभिक चरण में हैं। बहुत जल्द इसकी स्वीकृति मिल सकती हैं।
दरअसल इस रूट पर दो शहरों के बीच चलने वाली सबसे तेज ट्रेन गोरखधाम एक्सप्रेस हैं जो 4 घंटे 45 मिनट का समय लेती हैं। लेकिन बहुत जल्द वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा सकता हैं। इस ट्रेन के परिचालन होने से लोग चार घंटे के अंदर यात्रा कर सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment