बिहार के बक्सर में 10 नवंबर से चलेगा पल्स पोलियो अभियान

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के बक्सर में 10 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार ये पल्स पोलियो अभियान पूरे बक्सर जिले में 10 नवंबर 2023 से लेकर 20 नवंबर 2023 तक जिले में चलाया जायेगा। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए एक एडिशनल डोज दिया जायेगा। इसके लिए तैयारी की जा रही हैं। 

बता दें की इस अभियान को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति ने दो दिनों के अंदर माइक्रो प्लान बनाने का निर्देश दिया है। साथ ही साथ शहर से लेकर गांव तक के बच्चों को पोलियो की दवा देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पोलियो को जड़ से खत्म किया जा सकें। 

दरअसल पोलियों एक ऐसी बीमारी हैं जिनमे तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) प्रभावित होता हैं। पोलियो की वजह से लकवा हो सकता है और ज्यादा गंभीर हो तो यह जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए आप शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की खुराक आवश्य दिलाएं।

0 comments:

Post a Comment