खबर के अनुसार पटना, राजगीर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार चला गया हैं। जो इंसान की सेहत के लिए बेहद खराब हैं। इससे इंसान को सांस लेने में दिक्कत हो सकती हैं। साथ ही साथ सांस से संबंधित बीमारियां भी जन्म ले सकती हैं।
बता दें की जब किसी इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से ज्यादा हो तो उस इलाके की हवा सांस लेने के लिए अच्छी नहीं मानी जाती हैं। लेकिन बिहार के ज्यादा शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से 300 के बीच हैं जो सेहत के लिए खतरनाक हैं।
पटना, पूर्णिया, बक्सर, गया समेत 11 शहरों की हवा हुई जहरीली?
पटना में वायु गुणवत्ता सूचकांक 369
राजगीर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 323
पूर्णिया में वायु गुणवत्ता सूचकांक 319
मुजफ्फरपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300
कटिहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 293
भागलपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 289
सहरसा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 246
गया में वायु गुणवत्ता सूचकांक 246
बक्सर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 241
किशनगंज में वायु गुणवत्ता सूचकांक 240
हाजीपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 210
.png)
0 comments:
Post a Comment