वडोदरा-हरिद्वार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 11 से चलेगी

न्यूज डेस्क: वडोदरा से हरिद्वार जानें की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वडोदरा-हरिद्वार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 11 से चलेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया हैं। यात्रीगण रेलवे की वेबसाइट पर जा कर इस ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

वडोदरा-हरिद्वार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 11 से चलेगी?

ट्रेन नंबर 09129 : वडोदरा-हरिद्वार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर से 25 नवंबर 2023 तक प्रत्येक शनिवार को शाम 7 बजे वडोदरा से खुलेगी और अपने सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन दोपहर 2.30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 09130 : हरिद्वार-वडोदरा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर से 26 नवंबर 2023 तक प्रत्येक रविवार को शाम 5.20 बजे हरिद्वार से खुलेगी और अपने सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 11.25 बजे वडोदरा पहुंचेगी। 

इस ट्रेन का स्टॉपेज : बता दें की यात्रा के दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, टपरी और रूड़की स्टेशनों पर रुकते हुए संचालित की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment