बक्सर : बिहार में प्याज व आलू बीज के लिए आवेदन

बक्सर : बिहार में अगर आप प्याज व आलू की खेती करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में प्याज व आलू बीज के लिए आवेदन शुरू हो गया हैं। इसको लेकर विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के बक्सर, नवादा, शेखपुरा, औरंगाबाद, नालंदा, गया और पटना जिले के किसान प्याज बीज के लिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार के द्वारा इन जिलों के किसानों को 1200 रुपये प्रति किलो बीज मूल्य पर 75 प्रतिशत की सब्सिडी देगी।

वहीं आलू बीज के लिए नालंदा और पटना जिले के किसान आवेदन कर सकते हैं। इन्हे 44 रुपये प्रति किलो बीज मूल्य पर 75 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी। इसका लाभ लेकर राज्य के किसान उच्च किस्म के आलू बीज खरीद सकते हैं और आलू की खेती कर सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन : बिहार के किसान प्याज व आलू बीज वितरण हेतु उद्यान निदेशालय बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://horticulture.bihar.gov.in पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर लें।

0 comments:

Post a Comment