लुधियाना में पारा 13 डिग्री पहुंचा, आज से बढ़ेगी ठंड

न्यूज डेस्क: लुधियाना में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज लुधियाना में न्यूनतम पारा 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हैं, जिससे यहां ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। इसलिए लुधियाना के लोग ठंड से बचने की तैयारी कर लें। 

खबर के अनुसार पिछले कुछ दिनों से लुधियाना के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही हैं। जिससे लोगों को सुबह शाम और रात में हल्की ठंड भी महसूस हो रही हैं। हालांकि दिन में धुप निकलने से ठंड का एहसास कम हो रहा हैं। 

बता दें की लुधियाना में सुबह के समय धुंध भी दिखाई दे रही हैं। आज कई इलाकों में कोहरा भी छाया हुआ हैं। इसलिए वाहन चलाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना करना न पड़ें। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले कुछ दिनों में जिले के तापमान में और भी गिरावट आएगी और लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ेगा। इसलिए लुधियाना में रहने वाले लोग गर्म कपड़े निकाल लें या फिर गर्म कपड़े की खरीदारी कर लें।

0 comments:

Post a Comment