अहमदाबाद-राजकोट-सूरत समेत 5 शहरों की हवा हुई खराब

न्यूज डेस्क: गुजरात में वायु प्रदूषण का लेवल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद-राजकोट-सूरत समेत 5 शहरों की हवा सबसे खराब हो गई हैं। इन शहरों में वायु की गुणवत्ता अच्छी नहीं हैं।

खबर के अनुसार पिछले कुछ दिनों से गुजरात के इन शहरों में प्रदूषण के बढ़ते स्तर से लोगों की परेशानियां भी बढ़ने लगी हैं। खास कर अहमदाबाद में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 150 के आस-पास रिकॉर्ड किया गया हैं जो सांस लेने के लिए ठीक नहीं हैं। 

बता दें की जब किसी इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 100 के पार चला जाये तो उस इलाके की हवा सांस लेने के लिए ठीक नहीं माना जाता हैं। इससे लोगों को सांस से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं और शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म ले सकती हैं। 

अहमदाबाद-राजकोट-सूरत समेत 5 शहरों की हवा हुई खराब?

अहमदाबाद में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) : 147

भावनगर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) : 153 

गांधीनगर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) : 136

राजकोट में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) : 119

सूरत में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) : 137

0 comments:

Post a Comment