खबर के अनुसार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में एक साल की एक्सीडेंटल बीमा मिलती है। इस योजना का लाभ 18 से 70 साल के लोगों को दिया जाता हैं। इस योजना में सिर्फ 20 रुपये के निवेश पर आप 2 लाख रुपये तक का फायदा प्राप्त कर सकते हैं।
बता दें की किसी कारण बस अगर आप दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं तो सरकार के द्वारा इस योजना के तहत आर्थिक मदद मिलती हैं। अगर दुर्घटना होने पर मृत्यु हो जाती हैं जो सरकार के द्वारा परिवार को प्रीमियम पर 2 लाख रुपये मिलते हैं।
वहीं, आंशिक विकलांगता के मामले में 1 लाख रुपये की राशि दी जाती हैं। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप बैंक की शाखा, बीसी प्वाइंट या बैंक की वेबसाइट पर या डाकघर में जा कर इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment