अहमदाबाद और राजकोट की हवा हुई बेहद खराब

न्यूज डेस्क: गुजरात में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। दिवाली के मौके पर गुजरात के बड़े शहरों में लोगों ने खूब आतिशबाजी की हैं। जिसके कारण अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा और सूरत की हवा जहरीली हो गई हैं। इन शहरों में AQI लेवल 150 के पार चला गया हैं। 

खबर के अनुसार जब किसी शहर में AQI लेवल 100 से ज्यादा हो जाए तो उस शहर की हवा को सेहत के लिए खतरनाक माना जाता हैं। इस हवा में सांस लेने से इंसान को कई तरह की परेशानी हो सकती हैं। साथ ही साथ सांस संबंधित बीमारी भी जन्म ले सकती हैं।

बता दें की गुजरात के अन्य शहरों में भी वायु की गुणवत्ता ठीक नहीं हैं। भावनगर में AQI लेवल 160 दर्ज किया गया हैं। जबकि गुजरात के अहमदाबाद में AQI लेवल सबसे ज्यादा 162 दर्ज किया गया हैं। जो की सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। 

गुजरात के शहरों का AQI लेवल?

अहमदबाद में 162 दर्ज किया गया। 

गांधीनगर में 151 दर्ज किया गया। 

राजकोट में 152 रिकॉर्ड किया गया। 

सूरत में 156 रिकॉर्ड किया गया हैं। 

वडोदरा में 167 रिकॉर्ड किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment