अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के लिए 20 पायलटों की भर्ती, जापान में होगी ट्रेनिंग

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन के लिए 20 लोको पायलटों की भर्ती होने वाली हैं। इसके लिए नेशनल हाई स्पीड रेलवे कॉर्पोरेशन के द्वारा 7 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

खबर के अनुसार अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलने वाली पहली बुलेट ट्रेन के लिए लोको पायलट की भर्ती की जाएगी। इन लोको पायलट को जापान की शिंकानसेन कंपनी में बुलेट ट्रेन प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 

बता दें की प्रशिक्षण में जाने से पहले उन्हें जापानी भाषा सिखाई जाएगी। इसके बाद इन्हे बुलेट ट्रेन चलाने की ट्रेनिंग को लेकर जापान भेजा जायेगा। लोको पायलट की ये ट्रेनिंग एक साल की होगी। चयनित उम्मीदवारों को 40 हजार से 1.25 लाख वेतन दिया जाएगा।

आवेदन के लिए योग्यता : अगर आप बुलेट ट्रेन लोको पायलट के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास राजधानी ट्रेन, शताब्दी ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस या मेट्रो सहित मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने का कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment