परिवहन विभाग के अनुसार बिहार में सबसे ज्यादा सड़क हादसे एनएच 2, 28, 30, 31 और 57 पर होते है। जिसे ध्यान में रखते विभाग के द्वारा इन एनएच पर विशेष नजर रखी जा रही हैं। साथ ही गाड़ियों के स्पीड नियंत्रक करने की भी तैयारी की जा रही हैं।
आपको बता दें की इन सड़कों पर होने वाले हादसों को नियंत्रित करने के लिए कई जगहों पर चेक पोस्ट का निर्माण किया जायेगा। वहीं जिस जगह सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना होती हैं, उन जगहों को चिन्हित कर सड़क दुर्घटना में कमी लाई जाएगी।
इन जिलों में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना।
बिहार के सीतामढ़ी, कैमूर, सुपौल, बक्सर, मधेपुरा, कटिहार, बांका, भोजपुर, अरवल, सीवान, खगड़िया, शिवहर, गोपालगंज, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर, रोहतास, नालंदा, औरंगाबाद, जमुई और पूर्णिया में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।

0 comments:
Post a Comment