खबर के अनुसार देशभर के किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत 15 नवंबर को उनके बैंक अकाउंट में 2000 रुपये की राशि भेजी जाएगी। इससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा और किसान छठ पूजा का त्यौहार अच्छे से मना सकेंगे।
बता दें की केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने जानकारी देते हुए बताया है की पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं क़िस्त, 15 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा देश के पात्र किसानों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
दरअसल केंद्र की मोदी सरकार पीएम किसान निधि योजना के तहत करीब 8 करोड़ किसानों को उनके बैंक खाते में हर साल 6000 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करती हैं। ये राशि तीन किसानों में दो-दो हजार रुपये करके ट्रांसफर किया जाता हैं।

0 comments:
Post a Comment