जमीन खरीदते समय 10 बातों का रखें ध्यान
1 .जमीन खरीदते वक्त उसके टाइटल की जांच सबसे जरूरी। ये जांच आपको बतलायेगा की जमीन के असली मालिक के पास ही सारे अधिकार हैं।
2 .जमीन मालिक की ओर से जमीन पावर ऑफ अटॉर्नी (POA) के जरिए भी बेची जाती है तो पावर ऑफ अटॉर्नी की अच्छी तरह से जांच करें।
3 .जमीन खरीदते समय आप सब-रजिस्ट्रार के दफ्तर में जा कर आप जमीन के सभी दस्तावेजों की जांच करा लें। इससे ये पता चल जायेगा की जमीन के दस्तावेज सही है या नहीं।
4 .जमीन खरीदने से पहले स्थानीय अखबारों में खरीदी जाने वाली प्रस्तावित भूमि पर किसी भी दावे को आमंत्रित करने के लिए पब्लिक नोटिस को आवश्य देखें।
5 .जमीन खरीद के लिए अप्रूवल और परमिशन की जांच आवश्य करें। इसकी जानकारी स्थानीय नगर निगम से मिलेगी।
6 .जमीन लेनदेन से जुड़े असली टाइटल दस्तावेज सही हैं या नहीं। इसकी जांच करना सबसे ज्यादा जरुरी माना जाता हैं।
7 .जिस जमीन को आप खरीद रहे हैं उसका प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान ट्रांसफर आदि हुआ है या नहीं, इसकी जांच आवश्य करें।
8 .जमीन कहीं गिरवी तो नहीं रखी गई हैं, इसकी जांच करना जरूरी हैं। जमीन खरीदने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि विक्रेता ने भूमि पर बकाया सभी राशियों का भुगतान किया है।
9 .जमीन खरीदते वक्त उस इलाके के स्थानी कानून/नियमों की जानकारी होना जरूरी है ताकि भूमि खरीदते वक्त किसी तरह की कानूनी अड़चन न आये।
10 .जमीन खरीदने से पहले आप जमीन की माप आवश्य करें। ताकि जमीन की लंबाई, चौड़ाई आदि की सही जानकारी मिल सके।

0 comments:
Post a Comment