बक्सर के रामरेखा घाट पर जलाए गए 7500 दीये

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बक्सर के रामरेखा घाट पर 7500 दीये जलाये गए हैं। एक दीपक सैनिक के नाम कार्यक्रम के तहत ये दीपक जलाये गए हैं, जिससे रामरेखा घाट दिवाली के मौके पर जगमग हो गया। 

खबर के अनुसार बक्सर में दीपावली की पूर्व संध्या एक दीप सैनिकों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रामरेखा घाट पर दीये जलाकर सैनिक के लिए कामना की गई। साथ ही साथ सीमाओं पर उनकी कुशलता के लिए दुआ मांगी गई। 

आपको बता दें की यह कार्यक्रम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बक्सर के द्वारा स्थानीय रामरेखा घाट पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया गया हैं। इस साल रामरेखा घाट पर सैनिकों के लिए 7500 दिए जलाये गए हैं। इसका आयोजन हर साल किया जाता हैं। 

दरअसल सैनिक दिवाली के मौके पर भी सीमा पर तैनात रहते हैं और देश की रक्षा करते हैं। जिसके कारण देशवासी अपने घरों में दिवाली मनाते हैं। इसलिए एक दीपक सैनिक के नाम कार्यक्रम का आयोजन सैनिकों के लिए अच्छी पहल हैं।

0 comments:

Post a Comment