बिहार के बक्सर जिले में लगेगा रबी किसान चौपाल

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर जिले में खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 10 नवंबर से 15 दिसंबर तक बक्सर जिले के सभी पंचायतों में रबी किसान चौपाल का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार इस रबी किसान चौपाल में किसानों को खेती से संबंधित कई तरह की जानकारी दी जाएगी। इससे किसानों को खेती करने में आसानी होगी। साथ ही साथ जिले के किसान रबी फसलों का अधिक से अधिक उत्पादन कर सकेंगे। 

बता दें की इस चौपाल के सफल आयोजन में बीटीएम, एटीएम, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार की जवाबदेही होगी। ज्यादा से ज्यादा किसान इस चौपाल में पहुंचकर खेती के बारे में समझे, इससे किसानों को खेती करने में आसानी होगी।

वहीं, कृषि विभाग इस किसान चौपाल के माध्यम से किसानों के लिए संचालित होने वाली विभिन्न योजनाओं के संबंध में किसानों को जानकारी देगी। ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठा सकें।

0 comments:

Post a Comment