खबर के अनुसार बिहार के 38 जिलों में कार्यरत 2.15 लाख आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में 10% तक की वृद्धि को लेकर समाज कल्याण विभाग ने राज्य मंत्रिपरिषद की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेज दिया हैं। जल्द ही इसकी मंजूरी मिल सकती हैं।
आपको बता दें की राज्य मंत्रिपरिषद की मंजूरी के बाद 2.15 लाख आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। इससे सेविका और सहायिका को मानदेय में 590 से लेकर 650 रुपए तक का फायदा होगा।
मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में बिहार के सभी 38 जिलों में 1.14 लाख आंगनबाड़ी केंद्र मौजूद हैं। इनमें 2.15 लाख सेविका और सहायिका काम करते हैं। साथ ही साथ इन आंगनबाड़ी केंद्रों पर करीब 25 लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं।

0 comments:
Post a Comment