Buxar News: बिहार में नलकूप के लिए 80 प्रतिशत तक अनुदान देगी सरकार

Buxar News: बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में नलकूप के लिए किसानों को 80 प्रतिशत का अनुदान दिया जायेगा। इसको लेकर विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में किसानों को निजी नलकूप लगाने में लघु जल संसाधन विभाग की ओर से 50 से 80% तक अनुदान देने की तैयारी की जा रही हैं। इसके लिए बिहार के सभी 38 जिलों में असिंचित क्षेत्रों में 21274 स्थानों को चयन किया गया हैं। 

आपको बता दें की बिहार सरकार हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाना चाहती हैं, ताकि किसानों को फसलों की सिंचाई करने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इसके लिए सरकार के द्वारा सब्सिडी पर नलकूप उपलब्ध कराई जाएगी। 

सरकार ने द्वारा यह अनुदान बिहार में खेती करने वाले ऐसे किसानों को दिया जाएगा जिसके पास 40 डिसमिल या उससे अधिक खेती के लिए जमीन उपलब्ध हैं। ये किसान 50 से 80% तक अनुदान का लाभ लेकर अपने खेतों में सिंचाई के लिए नलकूप स्थापित कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment