अहमदाबाद: गुजरात में बड़े पैमाने पर भर्ती की घोषणा

अहमदाबाद : गुजरात में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में बड़े पैमाने पर भर्ती की घोषणा की गई हैं। इसके लिए माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से 1200 से ज्यादा पदों के लिए नोटिश जारी किया गया हैं। 

इन पदों पर भर्ती : इस भर्ती प्रक्रिया के तहत गुजरात में थेरेपिस्ट, वर्क असिस्टेंट, टेक्निशियन, टेक्निकल असिस्टेंट, ग्राफिक डिजाइनर, मशीन ओवरशियर, वायरमैन, जूनियर प्रोसेस असिस्टेंट, सर्वेयर, सीनियर सर्वेयर, प्लानिंग असिस्टेंट की भर्ती की जाएगी। 

आवेदन की तिथि : बता दें की इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 नवंबर 2023 को दोपहर 2 बजे से शुरू किया जा सकता है। आप 17 नवंबर से 2 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। 

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ओजस वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। 

ऐसे होगा चयन : बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के द्वारा होगा। यह परीक्षा नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार आयोजित की जाएगी, इसकी जानकारी आप माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट पर जा कर प्राप्त कर सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment