दिवाली पर राजकोट, वलसाड, डांग समेत 10 जिलों में बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: गुजरात में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिवाली पर राजकोट, वलसाड, डांग समेत 10 जिलों में बारिश के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट भी जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात के राजकोट, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, गिर सोमनाथ, वलसाड और डांग में बारिश का अनुमान है। इन जिलों में कुछ स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं।

बता दें की पश्चिमी विक्षोभ के कारण सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश की स्थिति उत्पन हो रही हैं। शुक्रवार को भी गुजरात के कई जिलों में हल्की बारिश हुई थी। जिसके कारण प्रदूषण से कुछ राहत तो मिली, लेकिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले एक से दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा। जिससे आसमानों में बादलों का आना-जाना जारी रहेगा। साथ ही साथ एक दो स्थान पर तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment