राजकोट में ऑनलाइन मिलेगी जमीन की पूरी डिटेल्स

न्यूज डेस्क: गुजरात के राजकोट में अगर आप जमीन खरीद रहें हैं तो आप उस जमीन की पूरी डिटेल्स ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात सरकार ने जमीन के कई तरह के दस्तावेजों को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया हैं।

खबर के अनुसार जमीन खरीद बिक्री के दौरान किसी तरह की कोई धोखाधड़ी न हो इसी को ध्यान में रखते हुए जमीन के दस्तावेजों को वेबसाइट पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया हैं। अब आप किसी भी जमीन की डिटेल्स ऑनलाइन देख सकते हैं। 

राजकोट में ऑनलाइन मिलेगी जमीन की पूरी डिटेल्स?

1 .आधिकारिक वेबसाइट https://anyror.gujarat.gov.in/ पर लॉग इन करें।

2 .होम पेज पर तीन विकल्प मिलेंगे लैंड रिकॉर्ड रूरल, लैंड रिकॉर्ड अर्बन और प्रॉपर्टी सर्च। 

3 .बता दें की इन तीन विकल्प में से आप अपने पसंद के अनुसार उन विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं।

4 .लैंड रिकॉर्ड अर्बन पर क्लिक करने के बाद आपको जिला, तालुका, गांव, खाता संख्या / प्रविष्टि संख्या / सर्वेक्षण संख्या / पुराना सर्वेक्षण संख्या आदि जानकारी भरनी होगी।

5 .इसके बाद आप जमीन का पूरा रिकॉर्ड आसानी के साथ देख सकते हैं और इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment