खबर के अनुसार केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एनएच-98 सड़क पर अरवल से दाउदनगर, दाउदनगर से जसोया मोड़ तक सड़क निर्माण को लेकर टेंडर जारी किया हैं। दिसंबर महीने तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
वहीं, औरंगाबाद के रामबांध से हरिहरगंज तक करीब 90 किमी लंबाई में सड़क मरम्मत का काम अगले साल अप्रैल तक शुरू होने की संभावना है। वर्तमान में इस एनएच सड़क पर जगह-जगह पर जर्जर हैं, इसे ठीक करने के लिए मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था।
बता दें की इन दोनों एनएच सड़क के निर्माण होने से इस सड़क पर जानें वाले वाहनों की परेशानी दूर हो जाएगी। साथ ही साथ लोगों को गड्डे का सामना करना नहीं पड़ेगा। इससे इस एनएच सड़क पर लोगों का आवागवन भी बेहतर हो जायेगा।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment